Sunday, May 5, 2024
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशगैस सिलेंडर लीक होने से लगी आग

गैस सिलेंडर लीक होने से लगी आग

  • आग की चपेट में आकर झूलसी महिला,
  • गम्भीर अवस्था में इलाज के लिये अस्पताल में कराया भर्ती

बहेड़ी। गेस्ट सिलेंडर बदलते समय सिलेंडर लीक होने से आग लग गई। आग लगने से वहां मौजूद एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। महिला के झुलसने पर परिजन उसे सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे जहाँ महिला की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बरेली रेफर कर दिया।


जानकारी के मुताबिक नगर के मास्टर कॉलोनी स्तिथ एक मकान में बर्थडे पार्टी चल रही थी। इसी दौरान जब बेबी पत्नी नत्थू लल सिलेंडर खत्म होने पर दूसरा सिलेंडर लगाने लगी। सिलेंडर बदलते समय अचानक आग लग गई जिससे बेबी गंभीर रूप से झुलस गई। इसके बाद आनन फानन में परिजन महिला को सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहाँ डॉक्टरों ने महिला का प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी दशा गंभीर देखते हुए बरेली रेफर कर दिया।

What's Your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!